भिगवण गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल मालगाड़ी रवाना
माल यातायात का एक नया और लाभदायक केंद्र बनेगा
23-Jul-2026
Total Views |
सोलापुर, 22 जुलाई (वि.प्र.) मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने अपने मालभाड़ा कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए भिगवण गुड्स शेड से ऑटोमोबाइल लदान (अस्पष्ट वाहनों के परिवहन) की सफल शुरुआत की है. 19 जुलाई 2026 को भिगवण से पूर्वोत्तर सीमा रेल (एनएफआर) के असम स्थित रंगिया मंडल के लिए पहली मन्यू मॉडिफाइड गुड्स (एनएमजी) रेक को रवाना किया गया. यह पहल सोलापुर मंडल के लिए माल यातायात का एक नया और लाभदायक स्रोत लेकर आई है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भिगवण से बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और दिल्ली के विभिन्न गंतव्यों के लिए ऑटोमोबाइल लदान के 26 इंडेंट पहले ही दर्ज किए जा चुके ह्ैं. प्रति रेक अनुमानित मालभाड़ा राजस्व 16 लाख से 22 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है, जिससे मंडल के राजस्व में भारी वृद्धि होगी. कभी केवल बैलास्ट (गिट्टी) हैंडलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले भिगवण गुड्स शेड को एक बहुआयामी माल धुलाई टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है. मई 2024 में कोयला अनलोडिंग और जनवरी 2026 में लोहे की छड़ों की अनलोडिंग शुरू होने के बाद, अब ऑटोमोबाइल लदान ने इसकी क्षमता को और बढ़ा दिया है. इस सुविधा को सुचारू बनाने के लिए पहुँच मार्गों और बुनियादी ढांचे का आधुनिक विकास किया गया है.