मयूर कॉलोनी में साधु-साध्वियों का वर्षावास प्रवेश

‌‘अहं से अर्हम की यात्रा‌’ टैग-लाइन से चातुर्मास को धार्मिक प्रेरणा मिली

    23-Jul-2026
Total Views |
 
vbsBFS
कोथरूड़, 22 जुलाई (आ. प्र.)

पुणे में मयूर कॉलोनी, कोथरूड स्थित श्री वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान में प. पू. उपप्रवर्तक श्री अभिषेक मुनिजी, प. पू. उपप्रवर्तक श्री आशीष मुनिजी, तप महोदधि गुरुवर्या प. पू. विभाश्रीजी म. सा., तेले तप आराधिका साध्वी डॉ. आभाश्रीजी म. सा.आदि ठाना का रविवार (19 जुलाई) को बड़े ही धूमधाम से प्रवेश हो गया. इस अवसर पर सतीश बनवट के यहांसे नवकारशी कर शोभा यात्रा प्रारंभ हुई और श्री छत्रपति शिवाजी पुतले से कर्वे स्टैचू होते हुए मयूर कॉलोनी स्थानक पहुंची. इस प्रवेश के लिए दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, संभाजीनगर, अमरावती, आलंदी, विश्रांतवाड़ी, बारामती, अहिल्यानगर, नासिक, वारजे मालवाड़ी, शिवाजी नगर, भोसरी आदि जगह से श्रद्धालु पधारे थे. साथ ही पुणे के बालासाहेब धोका, सागर सांखला, पोपटलाल ओस्तवाल, सुरेश वड़गांवकर, महावीर संघवी, अविनाश चोरड़िया, रामलाल शिंघवी आदि मान्यवर उपस्थित रहे. अंह से अर्हम की यात्रा इस टैग लाइन से चातुर्मास को आत्मशुद्धि, संयम, स्वाध्याय, धर्म आराधना, जप-तप से मनाने की प्रेरणा दी गई. कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थापन कीर्तिराज कात्रेला (चातुर्मास अध्यक्ष), राशी संचेती (चातुर्मास अध्यक्षा), भरत लूणावत ने कियाण आभार प्रदर्शन अध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा ने किया. यह कार्यक्रम सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के समर्पित सहयोग से संपन्न हुआ.