लोकमान्य सोसायटी की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई

‌‘सहकार महर्षि‌’ पुरस्कार विजेता विद्याधर अनास्कर विशेष रुप से सम्मानित

    23-Jul-2026
Total Views |

fsbf 
पुणे, 22 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे स्थित लोकमान्य मल्टीपर्पज को- ऑपरेटिव सोसायटी लि. के मुख्यालय की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर सहकारिता, अर्थव्यवस्था, उद्योग, शिक्षा, समाज, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यालय का दौरा किया और लोकमान्य परिवार को शुभकामनाएं दीं. लोकमान्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. किरण ठाकुर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उनसे बातचीत करते हुए लोकमान्य की अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी. उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने लोकमान्य की निरंतर प्रगति की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. इस अवसर पर महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञ, लेखक और राज्य सहकारी बैंक के प्रशासनिक अध्यक्ष विद्याधर अनास्कर को लोकमान्य की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया. सहकारिता क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित प्रथम ‌‘सहकार महर्षि‌’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस अवसर पर सहकारिता आंदोलन में उनके दीर्घकालिक योगदान का विशेष सम्मान किया गया. इस अवसर पर डॉ. किरण ठाकुर ने लोकमान्य के सभी सदस्यों, जमाकर्ताओं (डिपॉजिटर्स), ग्राहकों, शुभचिंतकों और कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके वेिशास, सहयोग और समर्थन के कारण ही लोकमान्य ने सहकारी क्षेत्र में एक वेिशसनीय संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने वेिशास व्यक्त किया कि समुदाय-उन्मुख कार्य और गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की यह परंपरा भविष्य में भी और अधिक मजबूती से जारी रहेगी.