प्रदर्शन के दाैरान पुलिस वाहन के सामने अड़ी माॅडल

    24-Jul-2026
Total Views |
 
riya ahir
 
मुंबई, 23 जुलाई (वि.प्र.) नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्राें पर हुई पुलिस कार्रवाई के विराेध में मुंबई की सड़काें पर भी भारी जनाक्राेश देखने काे मिला. मूसलाधार बारिश के बीच इस प्रदर्शन की सबसे चर्चित तस्वीर अभिनेत्री और माॅडल रिया अहीर की सामने आई्. साेशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियाे में रिया ग्रे रंग की हुडी पहने बाहें फैलाकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियाें काे ले जा रही पुलिस वैन के आगे खड़ी नजर आईं, जिससे सड़क पर यातायात थम गया. पत्रकाराें से बातचीत में रिया ने कहा, पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन जिम्मेदारी से नहीं्. भले ही मैं छात्रा या किसान नहीं हूं, लेकिन दिल्ली में छात्राें के साथ जाे हुआ वह पूरी तरह गलत था.