बिबवेवाड़ी, 23 जुलाई (आ. प्र.) बिबवेवाड़ी जैन स्थानक में वर्ष 2026 के पावन चातुर्मास के अवसर पर महासाध्वी राजस्थान वीरांगना प. पू. श्री जयश्रीजी म. सा., श्री राजश्रीजी म. सा. तथा श्री समीक्षाश्रीजी म. सा. का मंगलमय प्रवेश हुआ. इससे पूर्व बालासाहेब राजकुमार कर्णावट (कोयालीकर) के निवास स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. अत्यंत भक्तिभाव और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इस मंगल अवसर पर देश भर से महासाध्वी जी के असंख्य भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे. विशेष रूप से हैदराबाद, मध्य प्रदेश, मेवाड़, राजस्थान, इंदौर आदि क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. साथ ही पुणे के विभिन्न जैन श्रीसंघों के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और असंख्य श्रावक- श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पूर्व विधायक मोहन जोशी एवं नगरसेवक गणेश घुले ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चातुर्मास पर्व हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं. बिबवेवाड़ी श्री संघ के अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए प्रस्तावना रखी. माणिकचंद दुगड़ ने मंच संचालन किया, जबकि श्री संघ के महामंत्री गणेश ओसवाल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शोभा धारीवाल, पोपटलाल ओस्तवाल, माणिकचंद दुगड़, रमेश गुगले, पन्नालाल पितलिया, गणेश ओसवाल, अविनाश कोठारी, संपतलाल भटेवरा, सुनील बलाई, सुभाष बाफना, चंद्रकांत लुंकड़, प्रवीण चोरबेले, कीर्तिराज दुगड़, बालासाहेब कर्णावट, रवि दुगड़, चेतन नहार, प्रकाश गांधी के साथ-साथ सत्यसाधना महिला मंडल, श्रुत बहु मंडल, आत्मानंद ग्रुप और वर्धमान यूथ ग्रुप के सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया.