हीराभाई शाह की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर

जयराज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आंखें, ब्रेस्ट कैंसर की जांच, रक्तदान सम्पन्न

    24-Jul-2026
Total Views |
 
sdvfb
गुलटेकड़ी, 23 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाकर बीमारियों का समय पर निदान करना बेहद आवश्यक है. सही समय पर जांच होने से कई गंभीर बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव हो पाता है, ऐसे विचार डॉ. राजेश शाह ने रखे. वे एक सर्वसमावेशक स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे. जयराज ग्रुप के संस्थापक हीराभाई शाह की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मार्केट यार्ड स्थित हमाल भवन में इस शिविर का आयोजन किया गया. इसमें नेत्र जांच, स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) जांच, ब्रीथोमीटर जांच के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. शिविर में कुल 300 हमाल (कुली) भाइयों की नेत्र जांच, 200 चश्मों का मुफ्त वितरण, 25 मोतियाबिंद सर्जरी के लिए पंजीकरण व उपचार, और 30 महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) की जांच की गई. साथ ही, 18 लोगों ने रक्तदान करके अपना सामाजिक दायित्व निभाया. इस कार्यक्रम के आयोजन में बी.जे. मेडिकल कॉलेज, ससून अस्पताल, एच. वी. देसाई अस्पताल, सिप्ला ब्रीद फ्री, पुणे अस्पताल, रोटरी क्लब ऑफ पुणे कात्रज और अमनोरा एस फाउंडेशन ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. कार्यक्रम में हमाल पंचायत के अध्यक्ष गोरख मेंगडे, पूना मर्चेंट्स चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दीपक बोरा, आढ़ते एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विलास भुजबल, पूना हॉस्पिटल के ट्रस्टी अशोक ओसवाल, रोटरी क्लब ऑफ पुणे कात्रज के अध्यक्ष मिलिंद पाटिल, जयराज ग्रुप के निदेशक धवल शाह, श्री पूना गुजराती बंधु समाज के कोषाध्यक्ष हरीश शाह और अमनोरा एस फाउंडेशन के विवेक कुलकर्णी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.