युवाओं के भविष्य काे सबसे ज्यादा नुकसान आपने पहुंचाया

पेपर लीक मामले में पीएम माेदी के फास्ट-ट्रैक काेर्ट के फैसले पर राहुल गांधी का हमला

    24-Jul-2026
Total Views |
 
Rahul Gandhi
 
नई दिल्ली, 23 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) देश में नीट और विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं में पेपर लीक के बढ़ते मामलाें और दिल्ली में जारी छात्राें के भारी विराेध-प्रदर्शनाें के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने एक बड़ा ऐलान किया है. पीएम माेदी ने कहा कि पेपर लीक में शामिल दाेषियाें काे जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार देश में फास्ट-ट्रैक काेर्ट का गठन करेगी. प्रधानमंत्री माेदी के इस ऐलान के तुरंत बाद लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘ए्नस’ पर उन पर जाेरदार हमला बाेला.
 
राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए लिखा, युवाओं के भविष्य काे सबसे अधिक नुकसान आपने ही पहुंचाया है. आपने देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा हाेने दिया, उसे बर्बाद हाेने दिया और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति काे संरक्षण प्रदान किया. उन्हाेंने छात्राें के हित में तीन मुख्य मांगें दाेहराईं. राहुल गांधी ने आराेप लगाया कि पिछले 10 वर्षाें में देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. राहुल गांधी ने विराेध प्रदर्शन कर रहे छात्राें का समर्थन करते हुए सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं. 1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री काे उनके पद से तुरंत हटाया जाए. 2. प्रधनमंत्री नरेंद्र माेदी देश के लाखाें प्रभावित और परेशान छात्राें से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे.
 
और 3. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दाेष छात्राें और युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए हमले और बर्बरता के लिए जिम्मेदार अधिकारियाें पर सख्त कार्रवाई की जाए.
 
कांग्रेस ने इसे केवल एक दिखावा बताया : जंतर- मंतर और दिल्ली की सड़काें पर जारी छात्र आंदाेलनाें के बीच एक ओर जहां केंद्र सरकार फास्ट-ट्रैक काेर्ट बनाकर छात्राें के गुस्से काे शांत करने और त्वरित न्याय का भराेसा देने की काेशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस इसे केवल एक दिखावा बता रही है. विपक्ष का स्पष्ट कहना है कि जब तक बुनियादी जवाबदेही तय नहीं हाेगी और जिम्मेदारी तय करके कड़े कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हाे सकता.