छात्राें के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने पत्रकार-वार्ता में केंद्र पर बाेला हमला : 26 जुलाई काे रैली निकालेंगे

    24-Jul-2026
Total Views |
 
raj-thackeray-and-uddhav-thackeray
 
 
मुंबई, 23 जुलाई (वि.प्र.) नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले और देशभर में छात्राें पर हुई पुलिस कार्रवाई के विराेध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकजुट हाेकर केंद्र सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है. छात्राें के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. दाेनाें नेताओं ने संयुक्त प्रेस काॅन्फ्रेंस कर 26 जुलाई काे मुंबई में शिवाजी पार्क से सिद्धिविनायक मंदिर तक एक विशाल और शांतिपूर्ण विराेध मार्च निकालने की घाेषणा की है.
 
इस जुलूस में छात्राें के साथ-साथ अभिभावकाें और आम नागरिकाें से भी भारी संख्या में शामिल हाेने की अपील की गई है. राज ठाकरे ने सरकार की दमनकारी नीति पर हमला बाेलते हुए कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज कर आवाज दबाने की काेशिश की गई्. उन्हाेंने याद दिलाया कि किसी भी विभाग की विफलता पर मंत्रियाें काे नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए्. उन्हाेंने कहा, शुरुआत में मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की थी, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के कारण अब मामला प्रधानमंत्री तक पहुंच चुका है. वहीं, उद्धव ठाकरे ने आराेप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्राें के साथ पुलिस ने बर्बरता की, उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए्.
 
उन्हाेंने कहा कि यह केवल नीट परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षाें से जनता में पनप रहे असंताेष का एक बड़ा विस्फाेट है.