गुरुग्राम, 23 जुलाई (वि.प्र.) पर्यावरण और शिक्षाविद् साेनम वांगचुक का अनशन 27 वे दिन भी जारी था. उन्हे मेदांता में भर्ती हुए तीन दिन बीते है.
इसबीच उन्हाेने कहा सरकार द्वारा प्रस्ताव न मानने से भूख हड़ताल जारी रखी है.
साेनम वांगचुक के अनशन का गुरुवार काे 27वां दिन था. गमेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती हुए उन्हें तीन दिन हाे चुके हैं. बुधवार काे उनसे मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति माेर्चा और समाजवादी पार्टी के 15 विपक्षी सांसदाें काे पुलिस ने राेक दिया था.
पुलिस और सांसदाें के बीच बहस हुई थी. नाराज सांसद गेट पर ही धरने पर बैठ गए थे. इसे लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा चला. इसके बाद साेनम ने साेशल मीडिया पर एक वीडियाे मैसेज जारी किया, जिसमें कहा- अनशन काे 26 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं्. कुछ सांसद मुझसे मिलने आए थे, उन्हाेंने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी.