उद्योग जगत व लोकसेवा में प्रबंधन का महत्वपूर्ण स्थान
भारती विद्यापीठ आईएमईडी के ‘इंडक्शन प्रोग्राम’ में कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह ने कहा
24-Jul-2026
Total Views |
कोथरुड, 23 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारती विद्यापीठ के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (आईएमईडी) में एमबीए एवं एमसीए पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं इंडक्शन भारती विद्यापीठ के पौड रोड परिसर स्थित सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. इस कार्यक्रम में देश के 16 से अधिक राज्यों तथा 65 से अधिक शहरों से आए विद्यार्थियों ने सहभागिता की. कार्यक्रम में भारती विद्यापीठ के कार्यवाह एवं प्र-कुलपति डॉ. वेिशजीत कदम, भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के कुलपति प्रो. डॉ. विवेक सावजी, कुंभ मेला आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी शेखर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा पीएनजी ज्वेलर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में आईएमईडी के निदेशक डॉ. श्रवण कडवेकर, उपनिदेशक डॉ. आर. वी. महाडिक सहित प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे. शेखर सिंह और सौरभ गाडगिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से आज के गतिशील व्यावसायिक परिवेश में नेतृत्व और निर्णय क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ. वेिशजीत कदम ने विद्यार्थियों से स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करने तथा ज्ञान, चरित्र और सामाजिक प्रतिबद्धता के आधार पर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. कुलपति प्रो. डॉ. विवेक सावजी ने विद्यार्थियों को वेिशविद्यालय में उपलब्ध परिवर्तनकारी शैक्षणिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाने तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी. आईएमईडी के निदेशक डॉ. श्रवण कडवेकर ने प्रस्तावना में कहा कि आईएमईडी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और उद्योग जगत से सशक्त सहभागिता के माध्यम से भविष्य के सक्षम नेतृत्व का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है. उपनिदेशक डॉ. आर. वी. महाडिक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान आईएमईडी ने एनएसडीसी लैब के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.
विद्यार्थियों से नैतिक नेतृत्व विकसित करने का आह्वान मुख्य अतिथि शेखर सिंह ने वेिश के सबसे बड़े मानव समागम कुंभ मेले का प्रबंधन विषय पर प्रभावी व्याख्यान दिया. उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर रणनीतिक योजना, नेतृत्व, समन्वय, संकट प्रबंधन तथा लोकसेवा के महत्व को स्पष्ट किया. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यावसायिक जीवन में लचीलापन, परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता तथा नैतिक नेतृत्व विकसित करने का आह्वान किया.
नवाचार और सतत सीखने की भावना अपनाएं वेिशास और परंपरा से वैेिशक विस्तार तक पारिवारिक व्यवसाय की यात्रा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सौरभ गाडगिल ने अपने उद्यमशील जीवन के अनुभवों से प्रबंधन के महत्वपूर्ण पाठ विद्यार्थियों के साथ साझा किए. उन्होंने कहा कि मूल्यों को बनाए रखते हुए नवाचार और सतत सीखने की भावना अपनाकर ही एक स्थायी और सफल संस्था का निर्माण किया जा सकता है.