ग्लासगाे में काॅमनवेल्थ गेम्स की रंगारंग शुरुआत

भारत की मीराबाई चानू और लवलीना ने थामा तिरंगा : 74 देशाें के 3 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे

    25-Jul-2026
Total Views |
 
Glasgow2026
 
ग्लासगाे, 24 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) स्काॅटलैंड के ग्लासगाे में गुरुवार रात काे 23वें काॅमनवेल्थ गेम्स की रंगारंग शुरुआत हाे गई. इस दाैरान एक रंगीन और खास स्काॅटिश ओपनिंग सेरेमनी में अपनी वाइब्रेंट कल्चर दिखाई दिया. किंग चार्ल्स खखख ने ओव्हीओ हाइड्राे में क्वीन कैमिला, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और काॅमनवेल्थ खेल के अध्यक्ष डाेनाल्ड रुकारे की माैजूदगी में खेल शुरू हुए.यह स्काॅटिश शहर में 12 साल में दूसरी बार मल्टी-स्पाेर्ट इवेंट हाेस्ट करने का माैका था. किंग चार्ल्स खखख ने काॅमनवेल्थ डे (10 मार्च, 2025) पर बकिंघम पैलेस में किंग्स बैटन में रखा मैसेज पढ़ा. इसके साथ ही गेम्स की ऑफिशियल ओपनिंग हाे गई, जाे 2 अगस्त तक चलेगी. यह पहली काॅमनवेल्थ गेम्स ओपनिंग सेरेमनी है जाे इनडाेर हाेगी.
 
काॅमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार 74 देशाें के करीब 3 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें अफ्रीकी देशाें ने 13 हजार क्षमता वाले इनडाेर एरिना में राष्ट्राें की परेड का नेतृत्व किया. उनके बाद अमेरिका, एशिया, कैरिबियन, ओशिनिया और यूराेप के देशाें ने हिस्सा लिया.
 
बात ओपनिंग सेरेमनी की करें ताे स्काॅटिश लाइनअप की झलक देखने काे मिल रही थी. सेरेमनी में ग्रैमीनाॅमिनेटेड सिंगर-साॅन्गराइटर केटी टुनस्टाॅल और टाॅम वाॅकर थे, और नीना नेस्बिट, कैलम बीट्टी, नाथन इवांस और इलेक्ट्राे-सेल्टिक जाेड़ी वाल्टाेस ने भी परफाॅर्म किया. मेल मेंबर्स ने फाॅर्मल सूट और फीमेल पार्टिसिपेंट्स ने ट्रेडिशनल साड़ी और ब्लेजर पहने हुए थे. इंडियन टीम एथलीट्स की परेड में शामिल हुई, जहां ऑडियंस ने उनका जाेरदार स्वागत किया गया.ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बाेरगाेहेन के नेतृत्व में झंडा और बैटन लेकर भारतीय दल ब्रुनेई दारुस्सलाम के बाद और मलेशिया से पहले आया. भारत का प्रतिनिधित्व 8 शारीरिक रूप से सक्षम और पांच पैरा खेलाें में 123 एथलीट कर रहे हैं. राष्ट्रमंडल खेल काे आयाेजित करने वाला देश ग्लास्गाे स्काॅटलैंड ने मल्टी-स्पाेर्ट इवेंट्स की परंपरा के अनुसार सबसे आखिर में एंट्री की. जानकारी के मुताबिक काॅमनवेल्थ गेम्स 2026 में, 74 काॅमनवेल्थ देशाें और क्षेत्राें के लगभग 3,000 एथलीट अगले 10 दिनाें में चार जगहाें पर 10 खेलाें में हिस्सा लेंगे और 215 गाेल्ड मेडल जीतेंगे.
 
इनमें से 6 खेल एक साथ पैरा इवेंट्स हाेस्ट करेंगे, जिससे ऑर्गनाइजर्स के सबकाे साथ लेकर चलने वाले गेम्स के विजन काे और मजबूती मिलेगी. इस बार के खेल का बजट बहुत कम है, और ऑस्ट्रेलिया के विक्टाेरिया राज्य के बढ़ते खर्च की वजह से इवेंट से हटने के बाद ग्लासगाे ने इसे हाेस्ट करने की जिम्मेदारी ली है. 2014 के राष्ट्रमंडल खेल काे सफलतापूर्वक आयाेजित करने के बाद, स्काॅटिश शहर ने एक बार फिर अपने दरवाजे खाेल दिए हैं, इस बार यह इवेंट लगभग 160 मिलियन पाउंड के बजट पर हाे रहा है, जाे बर्मिंघम 2022 से लगभग 60 प्रतिशत कम है, और यह पूरी तरह से माैजूदा जगहाें और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर है.
 
भारत ने बर्मिंघम में 2022 काॅमनवेल्थ गेम्स में 22 गाेल्ड समेत 61 मेडल जीते थे, लेकिन इस बार शूटिंग, हाॅकी, बैडमिंटन, कुश्ती और क्रिकेट जैसे पारंपरिक रूप से ज़्यादा मेडल जीतने वाले खेलाें के न हाेने से मेडल की संख्या पर असर पड़ेगा. भारत 2030 में अहमदाबाद में काॅमनवेल्थ गेम्स के अगले एडिशन की मेजबानी कर रहा है, जाे 17 खेलाें के साथ एक फुल-फ्लेज्ड इवेंट हाेगा.