आकुर्डी स्थानक भवन में मंगलमय प्रवेश संपन्न

महासाध्वी सुकीर्तिश्रीजी एवं सुनीतिश्रीजी का आध्यात्मिक वातावरण में गरिमामय प्रवेश

    25-Jul-2026
Total Views |
 
bfsbf
आकुर्ड़ी, 24 जुलाई (आ.प्र.)

आकुर्ड़ी-निगड़ी-प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के प्रांगण में आचार्य भगवंत डॉ. शिवमुनीजी म.सा. एवं डॉ. सरिताश्रीजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती तथा पू. मीनाजी म.सा. की सुशिष्याएं पू. सुकीर्तिश्रीजी एवं पू. सुनीतिश्रीजी का चातुर्मासिक प्रवेश शुक्रवार, 24 जुलाई को आध्यात्मिक वातावरण में बड़ा गरिमामय रहा. शोभायात्रा लोटस ग्रुप संतोष पूनम कर्नावट के यहां से प्रारंभ हुई. इस मंगलमय अवसर पर पुणे जिला स्थानकवासी जैन सकल संघ के अध्यक्ष विलास राठोड, उपाध्यक्ष अशोक पगारिया, महामंत्री सागर साखला, पदाधिकारी, अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कॉधफ्रेंस दिल्ली के पदाधिकारी, पूना एवं पिंपरीचिंचव ड स्थित विविध संघों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ सुरत, मुंबई, नासिक क्षेत्र से भक्त गण उपस्थित थे. प्रवेश यात्रा लोटस ग्रुप के कार्यालय से प्रारंभ हो 10 बजे स्थानक भवन पहुंची. चंदनबाला, ब्राह्मी, एक्टिव ग्रुप के महिला मंडल ने द्वार पर महासाध्वियों का स्वागत किया. समारोह की प्रस्तावना एवं स्वागत पूर्वाध्यक्ष सुभाष ललवाणी ने किया. शारदा चोरड़िया ने मंच संचालन किया. प्रवेश एवं पूर्ण चातुर्मासिक काल के गौतमप्रसादी के लाभार्थी बने लोटस ग्रुप के पूनम संतोष कर्नावट, स्वागताध्यक्ष रूपसे जवाहर मुथा एवं विजय गांधी परिवार, आयंबील ओली के लाभार्थी बने शारदा मोतीलाल चोरड़िया और सविता मदनलाल कोचर.