धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सिवाय बात आगे बढ़ने का सवाल ही नहीं

सरकार से बातचीत के बाद काॅकराेच जनता पार्टी ने दिया केंद्र काे सीधा जवाब

    25-Jul-2026
Total Views |
 
cockroach-janta-party
 
नई दिल्ली, 24 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) काॅकराेच जनता पार्टी एवं सरकार के बीच शुक्रवार काे दिल्ली के काॅन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक बेनतीजा ही रहा. काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने चेतावनी देते हुए कहा-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सिवाय बात आगे बढ़ने का सवाल ही नहीं है.
 
आंदाेलनकारियाें पर दर्ज मामले वापस लेने व मुआवजा देने पर सहमति बनी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पेंच फंस गया. सीजेपी प्रव्नता ने कहाधर्मेंद्र प्रधान काे जाना ही हाेगा. इसके अलावा बात बन ही नहीं सकती. इस पर सरकार ने विचार करने के लिए थाेड़ा और समय मांगा है. वहीं सरकार की तरफ से जेपी नड्डा ने कहा-सीजेपी की तरफ से 3 मांगाें और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव काे लेकर 5 सुझाव मिले हैं. सरकार इस पर विचार करेगी.
 
शनिवार काे काॅकराेच जनता पार्टी के साथ फिर बैठक हाेगी. बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा जितेंद्र सिंह और सीजेपी की तरफ से साैरभ दास, आशुताेष रांका शामिल हुए. बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा-हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर काेई समझाैता नहीं करेंगे. सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियाें के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, दाे घंटे की बातचीत में सीजेपी ने सरकार के सामने 3 प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के 5 सुझाव रखे हैं. हमनें ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है. सीजेपी के प्रवक्ता आशुताेष रांका ने कहा कि सरकार हमारे दबाव में है इसलिए पीएम काे रात 12:30 बजे वीडियाे जारी करना पड़ा.