ओडिशा के 20 सांसदाें का मुझे समर्थन :धर्मेंद्र प्रधान

    25-Jul-2026
Total Views |
 
dharmendra-pradhan
नई दिल्ली, 24 जुलाई (वि.प्र) नीट पेपर लीक मामले में बुरी तरह फंसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के 20 सांसदाें का उन्हें समर्थन का दावा किया है. उन्हाेंने कहा कि, मुझे ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया जाता है. ताे ही मैं शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा. सूत्राें ने बताया कि, इस्तीफे की मांग काे लेकर घिरे शिक्षा मंत्री ने तथा कथित उन 20 सांसदाें के साथ अपना फाेटाे भी जारी किया है. माना जा रहा है कि वे सरकार पर प्रेशर बनाने के लिए नई चाल चल रहे हैं. स्मरण रहे कि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे काे लेकर इस समय पूरा विपक्ष लामबंद है. चार दिन से संसद भी ठप है. काॅकराेच जनता पार्टी का आंदाेलन नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के साथ ही पूरे देश में फैल गया है. अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी तक के इस्तीफे की मांग ने जाेर पकड़ लिया है. काॅकराेच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है.