हिमाचल में चलती कार पर चट्टानें गिरीं : 13 मृत

2 गंभीर, जमीन धंसने से टूटा पहाड़, बचाव अभियान में जुटा पुलिस प्रशासन

    25-Jul-2026
Total Views |
 
himachal-pradesh-chamba-sumo-landslide-accident-13-dead
 
शिमला, 24 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार काे चलती कार पर चट्टानें गिरने से 13 लाेगाें की माैत हाे गई. यह हादसा चंबा जिले के पांगी-उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू (काहुडू) नाला के पास हुआ. दरअसल, यहां पहाड़ी से गिरी विशाल चट्टान का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक सूमाे गाड़ी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हाे गई. इस हादसे में ड्राइवर समेत 13 लाेग माैत के मुंह में समा गए, जबकि 2 लाेग घायल हाे गए. जानकारी के अनुसार, सूमाे गाड़ी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी. गाड़ी में चालक सहित कुल 15 लाेग सवार थे. इसी दाैरान कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में वाहन आ गया और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया. मृतकाें में वाहन चालक बीर सिंह भी शामिल हैं. हादसा लाहाैल-स्पीति जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल माैके पर पहुंच गए. घायलाें काे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
 
प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लाेगाें ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया. घायलाें काे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. अधिकारियाें ने बताया कि मृतकाें की पहचान की जा रही है. पहचान की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद शवाें का पाेस्टमार्टम कराया जाएगा और उन्हें परिजनाें काे साैंपा जाएगा. उधर लाहाैल स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में सवार 13 लाेगाें की माैत हुई है, जबकि दाे लाेग घायल हैं और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है.