भारी बारिश से मुंबई-गुजरात हाईवे पर 40 किमी का जाम

रेल विभाग द्वारा मुंबई से गुजरात जाने वाली 61 से अधिक ट्रेनें रद्द

    25-Jul-2026
Total Views |
 
Maharashtra Rains
मुंबई, 24 जुलाई (वि.प्र.) महाराष्ट्र और गुजरात में बीते कई दिनाें से मूसलाधार बारिश हाे रही है, जिससे हालात बदतर हाे गए हैं. महाराष्ट्र-गुजरात चेक पाेस्ट के पास पिछले 72 घंटे से बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हैं. जीराे कनेक्टिविटी की वजह से दाेनाें राज्याें के बीच संपर्क करना भी मुश्किल हाे गया है. पश्चिमी रेलवे ने शुक्रवार काे प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस, कर्णावती एक्सप्रेस, डबल डेकर, शताब्दी और राजधानी सेवाओं सहित 61 ट्रेनाें काे रद्द कर दिया.
 
हालांकि कई जगहाें पर राहत और बचाव दल के द्वारा रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है. इस बीच आर्मी के जवान जाे महाराष्ट्र से गुजरात की तरफ जा रहे थे, वह भी ट्रैफिक में फंस गए हैं. फिलहाल वापी चेक पाेस्ट अभी भी बंद है.
 
मुंबई से गुजरात की तरफ जाने वाले छक48 का हाल बेहाल है. यहां नेशनल हाईवे पर 35 से 40 किलाेमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है. ये गाड़ियां पिछले 2-3 दिनाें से हाईवे पर जाम में फंसी हुई हैं. गाड़ियाें काे निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है, जिस वजह से जाे जहां है वह वहीं पर रुका हुआ है. हालांकि कल रात से बारिश कम थी, लेकिन अब एक बार फिर से तेज बारिश शुरू हाे गई है, जिससे आम लाेगाें की समस्या बढ़ती जा रही है. चर्चगेट और विरार के बीच उपनगरीय सेवाएं, साथ ही वेस्टर्न रेलवे के हार्बर नेटवर्क पर चलने वाली सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं्. यह व्यवधान गुरुवार काे व्यापक बारिश के कारण हुई रद्द ट्रेनाें के बाद आया है.