मुंबई, 24 जुलाई (वि.प्र.) नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच हाथाें में तिरंगा लिए युवाओं और ठाकरे बंधुओं ने जाेरदार विराेध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दाैरान शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं हाेता, आंदाेलन जारी रहेगा.
उन्हाेंने स्पष्ट किया कि यह विराेध किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि छात्राें का है और वे पूरी मजबूती के साथ विद्यार्थियाें की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं.
नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्राें पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विराेध में शुक्रवार काे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क (दादर) में भारी आक्राेश देखने काे मिला. मूसलाधार बारिश के बीच छात्र संगठनाें के समर्थन में हजाराें की संख्या में युवा हाथाें में तिरंगा लेकर सड़काें पर उतरे.
इस जन-आंदाेलन काे मजबूत करने शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे, प्रमुख उद्धव ठाकरे, एमएनएस नेता अमित ठाकरे और अभिनेता अतुल कुलकर्णी सहित कई प्रमुख हस्तियां प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं्. छात्राें और युवाओं काे प्राथमिकता से संबाेधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बाेला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की.
उन्हाेंने हुंकार भरते हुए कहा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम चुप नहीं बैठेंगे. आदित्य ठाकरे ने स्पष्ट किया कि यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि छात्राें का है. उन्हाेंने कहा, आप भले ही हमें वाेट न दें, लेकिन यह आपका लाेकतांत्रिक अधिकार है और हम आपके विराेध करने के अधिकार का हमेशा सम्मान करेंगे. हम यहां इसलिए खड़े हैं ताकि काेई भी पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारी छात्राें पर लाठी न चला सके और उन्हें छू न सके.
प्रदर्शन के दाैरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मंच संभाला और छात्राें का हाैसला बढ़ाते हुए केंद्र सरकार काे सीधी चेतावनी दी. उन्हाेंने कहा, सरकार के पास लाठी और बंदूकें हाे सकती हैं. लेकिन हमारे हाथाें में तिरंगा है.