पिंपरी, 24 जुलाई (आ.प्र.) साइबर अपराधाें के जरिए बैंक खाताें में जमा हाेने के बाद, एटीएम कार्ड और चेक के माध्यम से निकालकर रकम का इस्तेमाल किया गया, इस तरह लाखाें रुपये की धाेखाधड़ी की गई. शहर के भाेसरी, हिंजवड़ी, निगड़ी, देहूराेड, चाकण दक्षिण और तलेगांवदाभाड़े पुलिस स्टेशनाें में सात केस दर्ज किए गए हैं. इन सात मामलाें में 45 लाख 33 हजार रुपये की धाेखाधड़ी की गई है. इसके अलावा, साइबर पुलिस काे देश भर से इन बैंक खाताधारकाें के खिलाफ 20 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं.
चिंतामणि सिद्धप्पा पुजारी (निवासी बालाजीनगर, भाेसरी) ने भाेसरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में फर्जी खाता खाेला और उसे अनुचित इस्तेमाल करने के लिए साइबर अपराधियाें काे साैंप दिया. तीन नागरिकाें के साथ धाेखाधड़ी करते हुए उनसे 1 लाख 80 हजार 346 रुपये निकाले गए.
हिेंजवड़ी की एक महिला ने साइबर गिराेह के साथ मिलीभगत करके अपने बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते का दुरुपयाेग किया. उसके खाते के संबंध में नाै शिकायतें प्राप्त हुई हैं. उसने एटीएम के माध्यम से अपने खाते से 6 लाख 97 हजार रुपये निकाले.
निगड़ी प्राधिकरण स्थित आईडीएफसी बैंक खाते का इस्तेमाल करते हुए, आदेश दत्तात्रेय गिरि और उसके साथियाें ने कर्नाटक के एक शिकायतकर्ता से चेक के जरिए 2 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए. ओमकार राजेंद्र माेरे ( उम्र-21वर्ष, देहूराेड) नामक युवक के खिलाफ देहू राेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जिसने देहू गांव स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में साइबर धाेखाधड़ी के लिए अपने खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी. आराेपी ने 13 लाख 40 हजार रुपये के अवैध लेन-देन किए हैं.
चाकण दक्षिण पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर, अज्ञात व्यक्तियाें ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से चेक के माध्यम से 13 लाख 80 हजार रुपये और मेदंकरवाड़ी और नानेकरवाड़ी क्षेत्राें में एटीएम से 10 लाख 60 हजार रुपये नकद निकालकर सरकार और शिकायतकर्ताओं काे धाेखा दिया. तलेगांव-दाभाड़े में, किरण राजेंद्र शिंदे (उम्र-36 वर्ष, तलेगांव-दाभाड़े) ने अपने नाम और सैलून के नाम पर बैंक खाते खाेलकर देश के 7 नागरिकाें से 6 लाख 10 हजार 165 रुपयाें की धाेखाधड़ी की.