सासवड़, 24 जुलाई (आ.प्र.) परम पूज्य नारायण महाराज (अण्णा) के अनुग्रह और प. पू. टेंबे स्वामी महाराज के सानिध्य में बुधवार (29 जुलाई) काे श्रीक्षेत्र नारायणपुर (तहसील पुरंदर) में गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में एकदिवसीय भव्य आध्यात्मिक महाेत्सव का आयाेजन किया गया है. पूरे राज्य से लाखाें श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना काे देखते हुए प्रशासन, पुलिस विभाग और देवस्थान समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं. तैयारियाें की समीक्षा हेतु बुधवार काे एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयाेजित की गई.
बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई. सासवड़ नगरपालिका द्वारा दमकल गाड़ियां, पानी के टैंकर, माेबाइल शाैचालय और फाॅगिंग मशीनाें की व्यवस्था की जाएगी. प्रभारी (बीडीओ) खंड विकास अधिकारी अविनाश थाेरात ने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे.
20 घंटे गूंजेंगे धार्मिक अनुष्ठान; कार्यक्रमाें का समय ऐसा रहेगा पहल तड़के 4 से 6 बजे के दाैरान एकमुखी व त्रिमुखी दत्त मूर्ति एवं श्री नारायणेश्वर (महादेव) मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा. उसके पश्चात सुबह 6 से 8 बजे तक नारायण महाराज समाधि स्थल पर रुद्राभिषेक एवं काकड़ आरती की जाएगी.
उसके पश्चात सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक मुख्य आरती एवं हाेम- पूजा आयाेजित की गई है. इसी तरह सुबह 11 से 12 बजे के बीच दीप प्रज्ज्वलन, अतिथियाें का स्वागत, व्यास पूजन एवं दाेपहर 12 बजे सदगुरू श्री अण्णा महाराज की पादुकाओं का पूजन. दाेपहर 12 बजे के बाद किया जाएगा. गणमान्य व्यक्तियाें का संबाेधन मुख्य आरती, पालकी समाराेह (रात 8:30 से 10 बजे) तथा रात 10:30 बजे आरती के साथ समापन किया जाएगा. साथ ही उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रात 11 बजे तक निरंतर जारी रहेगी.