गुरुदेव श्री लोकेश ऋषिजी का मंगल प्रवेश
रविवार पेठ के सादड़ी सदन की पावन पुण्य धरा पर वर्षावास हर्षोल्लास से शुरु
25-Jul-2026
Total Views |
रविवार पेठ, 24 जुलाई (आ.प्र.) पुणे शहर में रविवार पेठ स्थित श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सादड़ी सदन में शुक्रवार, 24 जुलाई को प.पू. गुरुदेव श्री लोकेश ऋषिजी म.सा. का चातुर्मासिक भव्य मंगल प्रवेश संपन्न हुआ. इस चातुर्मास में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमोंका आयोजन संघ द्वारा किया गया है. इस अवसर पर पुणे सकल संघ के पदाधिकारियों के साथ अन्य गांवों से अनेक श्रावक-श्राविका उपस्थित थे. इस अवसर पर सूत्र संचालन खूबीलाल सोलंकी ने किया. संघ अध्यक्ष प्रवीण सोलंकी द्वारा पधारे हुए सभी महानुभावों का स्वागत किया गया. मंत्री किशोर देवराज पुनमिया ने आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर ध्वजारोहण स्व. श्रीमती रतनबाई किरणराजजी कावेड़िया परिवार द्वारा किया गया. गौतम प्रसादि के लाभार्थी स्व. श्रीमती मंजुलता चंपालालजी मेहता परिवार रहे.