जिन गुरुमंदिर में 36 दिवसीय तप प्रारंभ

श्रीमद्‌‍ विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी के द्विशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजन

    26-Jul-2026
Total Views |

sfbvf 
शुक्रवार पेठ, 25 जुलाई (आ.प्र.)

 पुणे के शुक्रवार पेठ स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिन गुरुमंदिर में सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ के तत्वावधान में वेिशवंदनीय, मोहनखेड़ा तीर्थ के नायक, अभिधान ‌‘राजेंद्र कोष‌’ के प्रणेता प.पू. दादागुरुदेव श्रीमद्‌‍ विजय राजेंद्रसूरेीशरजी म.सा. के 200वें जन्म द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु गुणगान चातुर्मास का मंगलमय शुभारंभ हुआ. प.पू. मुनिराज डॉ. लाभेश विजयजी महाराज एवं परम पूज्य मुनिराज श्री ललितेश विजयजी महाराज के पुणे चातुर्मास प्रवेश ने संपूर्ण वातावरण को गुरु-भक्ति के दिव्य उत्सव में परिवर्तित कर दिया. गुरु गुणगान चातुर्मास के उपलक्ष में 36 दिवसीय राजेंद्रसूरी आराधना भव्य रूप से शुरू हो गई है. राजेंद्रश्री आराधना तप में चार अटम, चार छट, चार एक उपवास 12 बियासने ने होने वाले हैं. तीन उपवास तब धर्म के दौरान चार प्रकार की साधना आराध्या को को कराई जाएगी. जिसमें 12500 जब का आयोजन 3 दिन में संपन्न होगा. दो दिवसीय उपवास में नवकार महामंत्र की आराधना कराई जाएगी. एक पास आराधना के अंदर संपूर्ण रूप से मौन रखा जाएगा. प्रतिदिन आराध्य को आराधना भवन में बैठकर सामूहिक रूप से जप करना होगा. प्रतिदिन 12 खमासने 12 लोगस्स एवं प्रतिक्रमण एवं 12 साथिया करना आवश्यक है. आराधना 36 दिन निरंतर चलेगी. इस आराधना में करीब 100 लोगों ने भाग लिया है. संपूर्ण आराधना का लाभ धानसा राजस्थान निवासी मदन, सोहन राजजी कटारिया, कोसेलाव निवासी ताराबाई कांतिलाल कोठारी, शिवगंज अशोक कुमार, मांगीलाल, श्री श्रीमाल एवं कोसेलाव किशोरकुमार, हस्तीमल लालवानी परिवार ने संपूर्ण आराधना का लाभ लिया है.