छात्र सही और गलत का अंतर पहचानें

पुणे मैनेजमेंट स्कूल के ‌‘दीक्षारंभ‌’ अवसर पर उद्यमी शंकर जाधव ने कहा

    26-Jul-2026
Total Views |
 
ftg
निगड़ी, 25 जुलाई (आ.प्र.)

 पिंपरी चिंचवड़ एजुकेशन ट्रस्ट के पिंपरी चिंचवड़ वेिशविद्यालय में पुणे मैनेजमेंट स्कूल द्वारा आयोजित ‌‘दीक्षारंभ 2026- 27‌’ नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत समारोह के अवसर पर टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर शंकर जाधव ने कहा कि, छात्रों को हर चीज को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए और पाठ्यपुस्तकों के अलावा अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त करने, अनुशासन, समाचार पत्र पढ़ने, बाजार की समझ और तकनीक के उचित उपयोग के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए. प्रबंधन शिक्षा से सही और गलत के बीच अंतर पहचानने तथा विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता विकसित होनी चाहिए. कुलपति डॉ. संतोष सोनावणे ने पुणे मैनेजमेंट स्कूल के चौथे बैच का स्वागत करते हुए पीसीईटी की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का उल्लेख किया. इस अवसर पर पीसीईटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. गिरीश देसाई, कुलपति डॉ. संतोष सोनावणे, एमईडीसी के उपाध्यक्ष व पीसीयू गवर्निंग बोर्ड के सदस्य सचिन इटकर, पीसीयू ग्रुप मैनेजमेंट प्रोग्राम के सलाहकार डॉ. गणेश राव, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. अमित पाटिल, टेक्नोक्राफ्ट प्राध्यापक, छात्र और कर्मचारी उपस्थित थे.