मुकुंदनगर, 26 जुलाई (आ.प्र.) जैन वर-वधू परिचय संस्था द्वारा नई वेबसाइट का लोकार्पण एवं सर्व जैन पंथीय ऑनलाइन वर-वधू परिचय मेला रविवार, 19 जुलाई को मुकुंदनगर, पुणे में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जैन समाज के चारों संप्रदायों के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्य उपस्थित थे. इसमें पिछले 41 वर्षों से संस्था की सेवाओं में निरंतर सक्रिय महेंद्र मोतीलाल शाह, संस्था के अध्यक्ष मुकेश शाह, रोहित जवेरी, भावेश शाह, योगेश शाह सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी पृथ्वीराज धोका, अचल जैन, विलासकुमार बाफना, संपत गादिया, नीलेश शाह, विलास शाह, ज्योतिषाचार्य नवीन शाह, विवेक गुजर, लता शहा, दिलीप मेहता तथा अनिल वखारिया उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संस्था की 41 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, कार्यपद्धति तथा समाजोपयोगी सेवाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. नई वेबसाइट का शुभारंभ महेंद्र मोतीलाल शाह ने किया. इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित परिचय पुस्तिका में 501 युवक- युवतियों का विवरण दिया गया है, जबकि ऑनलाइन परिचय मेले के लिए 333 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया है. वेबसाइट के शुभारंभ के तुरंत बाद प्रतिभागियों से संपर्क कर उनके बायोडाटा का सत्यापन एवं अपडेट करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई. कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया.