जय आनंद ग्रुप के अध्यक्ष पद पर गणेश कटारिया की नियुक्ति

अनिल लुंकड़ कार्याध्यक्ष, आनंद कोठारी महामंत्री बने

    27-Jul-2026
Total Views |

bfbg 
 
बिबवेवाड़ी, 26 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

जय आनंद ग्रुप (पुणे) के अध्यक्ष पद पर समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाले गणेश उत्तमचंद कटारिया का सर्वसम्मति से चयन किया गया है. गणेश कटारिया ने इससे पहले सचिव और कार्याध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है. ग्रुप की आम सभा में वर्ष 2026-27 के लिए इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें कार्याध्यक्ष पद पर अनिल लुंकड़ तथा महामंत्री पद पर आनंद कोठारी का चयन हुआ है. ग्रुप के सहमंत्री के रूप में किशोर पिरगल और कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप धोका को चुना गया है. ये पदाधिकारी कई वर्षों से विभिन्न संस्थाओं और संगठनों में भी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. वे पिछले चार वर्षों से ग्रुप के विभिन्न पदों पर कार्यरत थे. जय आनंद ग्रुप का यह 32वां वर्ष है. संस्था का उद्देश्य संगठन-सेवासहय ोग है और यह धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है.