जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवाएं सुचारु, अफवाहों पर विश्वास न करें : मनपा
वर्ष 2019 से पूर्व के अभिलेख नई सीआरएस प्रणाली में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी
27-Jul-2026
Total Views |
शिवाजीनगर, 26 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे मनपा के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि, शहर में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सभी सेवाएं नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं. विभाग ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर वेिशास न करने की अपील की है. मनपा के अनुसार शहर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में पंजीकरण का कार्य नियमानुसार जारी है तथा अस्पतालों से प्राप्त होने वाली सभी नई जन्म और मृत्यु घटनाओं का समय पर पंजीकरण कर नागरिकों को बिना विलंब प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं. मनपा ने बताया, वर्ष 2019 से पूर्व के जन्म एवं मृत्यु अभिलेखों को भारत सरकार तथा महाराष्ट्र शासन के निर्देशानुसार नई सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन करना होगा. जिला पंजीयक तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पुराने अभिलेख नई सीआरएस प्रणाली में शामिल कर नए जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं. जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्रों में संशोधन, अभिलेखों का अद्यतन तथा अन्य सभी प्रक्रियाएं संबंधित उपपंजीयक एवं क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर पूरी की जा रही हैं. आवश्यक मामलों में मुख्य स्वास्थ्य कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जा रही है.
लोगों को सरल व आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले ने बताया कि, स्वास्थ्य विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग, जिला स्वास्थ्य कार्यालय तथा संबंधित संचालक कार्यालय के बीच समन्वय बनाए रखते हुए नागरिकों को सरल और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्दे श दिए हैं. जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित किसी भी सेवा के लिए नागरिक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय अथवा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग से संपर्क करें.