‌‘एकात्मता वेलफेयर फाउंडेशन‌’ द्वारा नवोदित डॉक्टर सम्मानित

    27-Jul-2026
Total Views |

sfb 
पुणे, 26 जुलाई (आ.प्र.)

एकात्मता वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर समाजसेवा की नई यात्रा शुरू करने वाले नवोदित डॉक्टरों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ. फिरदौस निसार शेख, डॉ. बजरंग देवकर, डॉ. निकिता कामठे और डॉ. विभा खेताड़े का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर डॉ. सिद्धार्थ यशवंत धेंडे, नगरसेविका नंदिनीताई सिद्धार्थ धेंडे, नगरसेवक सुहासदादा विजयराव टिंगरे, डॉ. लताताई शेप, जीवनदान ट्रस्ट की अध्यक्षा सुमनताई सोनवणे तथा ओंकार भाऊ सोनवणे उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने नवोदित डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. एकात्मता वेलफेयर फाउंडेशन के आधारस्तंभ हाजी इस्माइलभाई अल्लाबक्श शेख तथा अध्यक्ष वंदनाताई वावरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रम घोडेस्वार, निसार भाई शेख, राजू गड़वे, सुरेखाताई वंजारी, राणीताई गड़वे, विजयाताई घोडेस्वार, अहमद भाई शेख, हसीब भाई शेख, चंद्रकांत माने, पूर्वा शिंदे, जितेंद्र जयस्वार, यश गड़वे, स्वप्निल घोडेस्वार, प्रशांत अडसूल और राहुल म्हस्के सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विशेष योगदान दिया.