राजनीतिक पार्टियां युवाओं की उम्मीदाें काे पूरा नहीं कर रहीं

बड़ी जीत के बाद काॅकराेच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुताेष रांका व साैरव दास ने कहा

    27-Jul-2026
Total Views |
 
cjp
नई दिल्ली, 26 जुलाई (वि.प्र.) केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियाें की मुख्य मांगें मान लिए जाने के कुछ ही समय बाद मीडिया काे दिए इंटरव्यू में सीजेपी के प्रवक्ता आशुताेष रांका और साैरव दास ने अपने कैंपेन के भविष्य और इस बात पर चर्चा की कि क्या यह ग्रुप आगे चलकर एक राजनीतिक पार्टी बन सकता है. जब काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक नेता से पूछा गया कि क्या वे फुल-टाइम राजनीति में शामिल हाेंगे, ताे उन्हाेंने कहा, ‘भारत में किसी भी चीज के लिए कभी मना’ नहीं कहना चाहिए.सीजेपी नेताओं ने फिलहाल फुल-टाइम राजनीति में आने की किसी भी संभावना से इन्कार किया है. उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के नेतृत्व वाले जमीनी स्तर के आंदाेलन काे मजबूत करना है. रांका ने मीडिया से कहा, मेरे दिमाग में बस एक ही बात है घर जाकर साेना, थाेड़ा आराम करना और अपने परिवार से मिलना. मैं पिछले कुछ महीनाें से घर से दूर रहा हूं और सच में बस आराम करना चाहता हूं और पिछले दाे महीनाें में जाे कुछ भी हुआ है, उस पर साेचना चाहता हूं. मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है ये यह गर्व का पल है.
 
सीजेपी की अगली रणनीति जल्द बताएंगे : अभिजीत दीपके काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे. पेपर लीक के खिलाफ आंदाेलन कल ही खत्म हुआ है. प्लीज हमें थाेड़ा समय दें. मीडिया के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक काे लेकर उनकी रणनीति क्या हाेगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे.हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं साैरव दास ने कहा- इस आंदाेलन काे जमीनी स्तर तक ले जाना है, क्याेंकि पहले से ही 750-800 राजनीतिक पार्टियां माैजूद हैं.
 
उनमें से काेई भी युवाओं की उम्मीदाें काे पूरा नहीं कर पा रही है और हम इस आंदाेलन काे जमीनी स्तर तक ले जाना चाहते हैं ताकि सत्ता में चाहे काेई भी राजनीतिक पार्टी या नेता हाे, वे युवाओं के लिए काम कर सकें और उनकी मांगाें काे पूरा कर सकें. अभी हमारा यही एजेंडा है.