असम की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 मजदूराें की माैत

    27-Jul-2026
Total Views |
 
Assam
दिसपुर, 26 जुलाई (वि.प्र.) असम के कछार जिले में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 4 मजदूराें की माैत हाे गई और कई अन्य घायल हाे गए. यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे उधारबंद थाना क्षेत्र के पंग्राम में स्थित काडे ग्लाेबल इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी नाम की राॅड बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ. अधिकारियाें के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के कुछ हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गए्. माना जा रहा है कि यह धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ.
 
हालांकि हादसे की असल वजह की जांच की जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत माैके पर पहुंचे. घायल मजदूराें काे तुरंत नजदीकी अस्पतालाें में भर्ती कराया गया. अधिकारियाें काे डर है कि मरने वालाें की संख्या बढ़ सकती है, क्याेंकि धमाके के समय फैक्ट्री के अंदर काफी मजदूर माैजूद थे. फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.