मस्कट (ओमान), 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय सब-जूनियर पुरुष हाॅकी टीम ने मस्कट में एफआईएच यूथ हाॅकी 5 एस एशियन चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान काे 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. हाॅकी इंडिया ने भी नदक पुरस्कार की घाेषणा की. भारतीय टीम के लिए राेमित पाल ने (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा ने (12वें) और शाहरुख अली ने (13वें) मिनट में गाेल किये.
इस जीत के साथ, भारतीय पुरुष टीम ने एक शानदार और अजेय अभियान पूरा किया. टीम एलीट पूल टेबल में भी शीर्ष पर रही थी. फाइनल मैच में भारत ने सटीक पासिंग और अनुशासित खेल के साथ शुरुआत में ही बढ़त बना ली.
राेमित पाल (5) ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गाेलकीपर काे छकाते हुए गाेल किया और भारत काे हाफ-टाइम तक 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने अपना दबदबा और बढ़ाया. कप्तान केतन कुशवाहा (12) ने गाेल किया और उसके तुरंत बाद शाहरुख अली (13) ने गाेल करके स्काेर 3-0 कर दिया.
पाकिस्तान ने मुहम्मद उस्मान (16) के ज़रिए एक गाेल वापस किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी मिनटाें में मज़बूती से खेलते हुए 3-1 से जीत पक्की की और ट्राॅफी अपने नाम की.
हाॅकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने दाेनाें टीमाें काे बधाई देते हुएकहा कि युवा खिलाड़ियाें ने देश का नाम राेशन किया है. उन्हें भराेसा है कि यही खिलाड़ी भविष्य में सीनियर स्तर पर भी भारत के लिए बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे. वहीं, हाॅकी इंडिया के महासचिव भाेला नाथ सिंह ने कहा कि दाेनाें टीमाें ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, काैशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया.