‌‘इनर व्हील क्लब ऑफ पुणे रिवर रिदम्स‌’ का पदस्थापना समारोह संपन्न

    27-Jul-2026
Total Views |

vfsvg 
पुणे, 26 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इनर व्हील क्लब ऑफ पुणे रिवर रिदम्स का छठा पदस्थापन समारोह 21 जुलाई को पुणे के बोट क्लब में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दीपशिखा पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर क्लब ने अपकमिंग क्लब से एस्टैब्लिश्ड क्लब बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की. समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष दीप्ति सरावगी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष रिच्छा बंसल को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा. कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन अपर्णा प्रधान, जोनल कोऑर्डिनेटर्स, जोनल ई-एडमिन्स, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. अपने कार्यकाल के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष दीप्ति सरावगी के नेतृत्व में क्लब ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं. क्लब ने कुल 183 सेवा परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण कीं, जिनसे 2,20,920 से अधिक लोगों को लाभ मिला. इन परियोजनाओं का कुल मूल्य 15,87,562 रहा. नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा बंसल ने इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की थीम "Flowing with Purpose Impact (उद्देश्य और प्रभाव के साथ आगे बढ़ते हुए)‌’ की घोषणा की. उन्होंने अपने संबोधन में समाज सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब कागज के अपशिष्ट से नोटबुक तैयार कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, गौशालाओं को सहयोग प्रदान करेगा, महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेगा तथा समुदाय में शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न पहलें संचालित करेगा. नए इनर व्हील वर्ष की शुरुआत सेवा कार्यों के साथ करते हुए क्लब ने पदस्थापन दिवस पर दो विशेष परियोजनाएं भी संपन्न कीं. इनमें एक जरूरतमंद वृद्ध दंपति को दो बर्नर वाला गैस स्टोव भेंट किया गया तथा एक आर्थिक रूप से कमजोर बालिका की शिक्षा का संपूर्ण शुल्क वहन करने की जिम्मेदारी ली गई. नवीन उत्साह और समाज सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ पुणे रिवर रिदम्स ने आने वाले वर्ष में भी जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा निस्वार्थ सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.