4700 कराेड़ से बना लखनऊ-कानपुर ए्नसप्रेस-वे पहली ही बारिश में धंसा

    27-Jul-2026
Total Views |
 
Lucknow Kanpur Expressway
लखनऊ, 26 जुलाई (वि.प्र.) 4700 कराेड़ से बना लखनऊ- कानपुर ए्नसप्रेस-वे पहली ही तेज बारिश में धंस गया. इस ए्नसप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई काे नितिन गडकरी ने किया था. प्राेजे्नट में भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई. बता दें कि लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे एक बार फिर चर्चा में है. साेशल मीडिया पर वायरल एक वीडियाे में दावा किया जा रहा है कि करीब 4,700 कराेड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पहली ही बारिश में धंस गया.
 
वीडियाे में सड़क के किनारे धंसने और सतह पर दरारें दिखाई जा रही हैं. 1650 दिनाें में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे.लखनऊ-कानपुर ए्नसप्रेस वे का उद्घाटन 13 जुलाई काे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी माैजूद थे.उद्घाटन समाराेह उन्नाव में आयाेजित हुआ था. सरकार ने इसे उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्राेजेक्ट्स में से एक बताया था.
 
सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ए्नस पर एक पाेस्ट के जरिए सरकार काे आड़े हाथाें लिया. उन्हाेंने तंज कसते हुए कहा, एक्सप्रेसवे इसलिए बनाए जाते हैं कि लाेग बेफिक्र हाेकर तेजी से सफर कर सकें, न कि पूरे रास्ते भगवान का नाम जपते रहें. अखिलेश यादव ने अपनी पाेस्ट में मुख्य रूप से चार बड़े सवाल उठाए. 4,700 कराेड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले ही धंस गया, जबकि महाराष्ट्र में 6,700 कराेड़ का मिसिंग लिंक प्राेजेक्ट भी बदहाल है.