पैर की चाेट की जगह दिल का ऑपरेशन कर दिया ?

महिला की माैत : पानीपत का पार्क हाॅस्पिटल अब सवालाें के घेरे में

    27-Jul-2026
Total Views |
 
panipat
 
पानीपत, 26 जुलाई (वि.प्र.) पानीपत के जीटी राेड स्थित पार्क अस्पताल पर इलाज में गंभीर लापरवाही, धाेखाधड़ी और माैत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सड़क दुर्घटना में पैर की हड्डी टूटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला की इलाज के दाैरान माैत हाे गई. हैरत की बात यह है कि पैर की हड्डी टूटी थी और दिल का ऑपरेशन कर दिया गया. मृतका के परिजनाें का गंभीर आराेप है कि अस्पताल के डाॅक्टराें ने उनसे बिना काेई अनुमति लिए और उनके फर्जी हस्ताक्षर करके महिला के दिल में छल्ला डाल दिया. परिजनाें ने डाॅक्टर और अस्पताल प्रशासन पर मिलीभगत, लापरवाही और धमकी देने का आराेप लगाते हुए थाना सेक्टर-29 में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के डाॅक्टराें पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. मूल रूप से कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) के ग्राम काशीपुर निवासी और हाल में पानीपत के रमेश नगर में किराए पर रहने वाले कुलदीप ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई काे उनकी माता गुड्डी देवी एक सड़क दुर्घटना में घायल हाे गई थीं.
 
हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके इलाज के लिए परिजनाें ने उन्हें जीटी राेड स्थित पार्क अस्पताल में दाखिल कराया था. परिजनाें काे उम्मीद थी कि पैर का सही इलाज हाेने के बाद उनकी मां जल्द ठीक हाेकर घर लाैट आएंगी. शिकायतकर्ता कुलदीप के अनुसार, अगले ही दिन 25 जुलाई काे अस्पताल के डाॅक्टराें ने परिजनाें काे बिना काेई पूर्व सूचना दिए और बिना उनकी सहमति के महिला के दिल का ऑपरशेन कर दिल में छल्ला डाल दिया. इतना ही नहीं, इस गंभीर प्रक्रिया के लिए सहमति पत्र पर परिजनाें के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए गए. परिजनाें का कहना है कि उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगने दी गई और गलत व बिना जरूरत इलाज के कारण इलाज के दाैरान ही उनकी मां गुड्डी देवी की दर्दनाक माैत हाे गई.