मुंबई, 26 जुलाई (वि.प्र.) नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ देशभर में भड़के छात्र आंदाेलन और जंतर-मंतर पर एक महीने से जारी प्रदर्शनाें के आगे केंद्र सरकार काे अंततः झुकना पड़ा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रविवार काे मुंबई के वीर सावरकर मार्ग पर शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का एक विशाल संयुक्त विजयाेत्सव आयाेजित किया गया.
इस ऐतिहासिक रैली में ठाकरे बंधु उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मंच पर नजर आए, जिससे शिवतीर्थ और आसपास का पूरा इलाका समर्थकाें के नाराें से गूंज उठा. जनसभा काे संबाेधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर जाेरदार हमला बाेला. उन्हाेंने कहा, यह संघर्ष बीजेपी बनाम भारत का था, जिसमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट हुए देशभक्ताें ने अंधभक्ताें पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वाेट ताे चुराए जा सकते हैं, लेकिन लाेगाें का दिमाग नहीं्. देश के रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए उन्हाेंने कहा कि धर्में द्र प्रधान के इस्तीफे ने साबित कर दिया है कि तानाशाही के खिलाफ उठने वाली युवाओं की चिंगारी क्या कर सकती है.
कल्याण-डाेम्बिवली सहित पूरे महाराष्ट्र से हजाराें की संख्या में कार्यकर्ता और छात्र लाेकल ट्रेनाें से शिवाजी पार्क पहुंचे थे. राष्ट्रगान और वंदे मातरम के साथ खत्म हुई इस सभा में हजाराें लाेगाें ने हाथाें में तिरंगा लहराकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.
इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस रैली काे लेकर कहा, मुझे काेई आपत्ति नहीं है. बल्कि, मुझे खुशी है कि उन्हें जश्न मनाने का काेई कारण मिला, और हम भी खुश हैं. आखिरकार, ये मुद्दे किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं.
ये देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने संवेदनशीलता के साथ काम किया और देशहित में ज़रूरी फैसले लिए्. मेरा मानना है कि साेमवार काे संसद में भी इस बिल पर चर्चा हाेगी. हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में धाेखाधड़ी के खिलाफ सबसे कड़े कानूनाें में से एक लाने का फैसला किया है. दुनिया में शायद ही कभी इतना कड़ा कानून देखा गया हाे. इस फैसले के लिए मैं प्रधानमंत्री माेदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हू