छत्तीसगढ़ लाेक सेवा आयाेग का पूर्व चेयरमैन टामन सिंह गिरफ्तार

    28-Jul-2026
Total Views |
 
Chhattisgarh PSC Paper Leak
रायपुर, 27 जुलाई (वि.प्र.) छत्तीसगढ़ में पेपर लीक केस की जांच में ईडी ने छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह साेनवानी काे गिरफ्तार किया है. आराेप है कि टामन सिंह ने गैर-कानूनी फायदे के बदले प्रश्न-पत्र लीक कराए और सिलेक्शन प्राेसेस में हेर-फेर कराया.
 
उन्हाेंने इसके जरिए अपने रिश्तेदाराें और पसंदीदा उम्मीदवाराें काे बड़े सरकारी पदाें पर चयनित कराया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जाेनल ऑफिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन की गिरफ्तारी स्टेट सर्विस परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, प्रश्न-पत्र लीक और गड़बड़ी से जुड़े मामले में ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लाॅन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है. टामन सिंह साेनवानी काे 25 जुलाई काे पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया. रायपुर की स्पेशल काेर्ट (पीएमएलए) के सामने पेश किया गया, जिसने उन्हें 30 जुलाई तक, यानी सात दिनाें के लिए ईडी की कस्टडी में भेज दिया. ईडी ने रायपुर की इकाेनाॅमिक ऑफेंस विंग/एंटी-करप्शन ब्यूराे द्वारा दर्ज एफआईआर और उसके बाद सेंट्रल ब्यूराे ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की जांच के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की थी.