नई दिल्ली, 27 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) राम मंदिर चढ़ावा चाेरी मामले में साेमवार काे जिला जेल में बंद सभी आठ आराेपियाें की वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत में पेशी कराई गई. सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आराेपियाें की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी. मामले की अगली सुनवाई अब 10 अगस्त काे हाेगी.
चढ़ावा चाेरी प्रकरण की जांच पहले से जारी है और अदालत में नियमित रूप से आराेपियाें की पेशी कराई जा रही है. मामले की अगली सुनवाई पर जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर आगे की कार्रवाई हाेने की संभावना है. इससे पहले चार चरण में आठाें आराेपियाें से रिमांड के दाैरान पूछताछ हाे चुकी है और उनकी निशानदेही पर तीन चार पहिया वाहन, आभूषण, नकदी और कागज बरामद हाे चुका है.
दाे हफ्ते में एसआईटी दाखिल करे जांच की स्टेटस रिपाेर्ट ः सुप्रीम काेर्ट राम मंदिर में ट्रस्ट काे मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम काेर्ट साेमवार काे सुनवाई की. इस दाैरान सुप्रीम काेर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपाेर्ट दाे हफ्ताें के भीतर दाखिल करने काे कहा. वहीं, सुप्रीम काेर्ट में यूपी सरकार की ओर से बताया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चाेरी मामले की पुलिस जांच की निगरानी के लिए 25 जुलाई काे एक एसआईटी का गठन किया गया था.