पासपोर्ट के लिए अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार !

पुरानी दरों पर पासपोर्ट बनवाने के लिए मिली छूट से अपॉइंटमेंट की प्रतीक्षा अवधि दो महीने हुई

    28-Jul-2026
Total Views |

vfsb 
 
पुणे, 27 जुलाई ( आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
विदेश जाने के अवसर बढ़ने से पासपोर्ट की मांग पहले ही बढ़ी हुई थी. इसी बीच जून के अंत में केंद्र सरकार ने पुरानी दरों पर पासपोर्ट बनवाने के लिए चार दिनों की छूट दी, जिससे पुणे सहित सभी प्रमुख शहरों में पासपोर्ट आवेदनों की संख्या अचानक बढ़ गई. परिणामस्वरूप पुणे पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट की प्रतीक्षा अवधि अब दो महीने से अधिक हो गई है. अगर आज आवेदन किया तो सितंबर के अंत की तारीख मिल रही है और पासपोर्ट हाथ में आने तक अक्टूबर का दूसरा या तीसरा सप्ताह आ सकता है. विदेश मंत्रालय ने 14 वर्षों बाद 25 जून को पासपोर्ट शुल्क बढ़ाने संबंधी परिपत्र जारी किया. नई दरें लगभग दोगुनी करने के साथ यह भी कहा गया कि, पुरानी दरों पर पासपोर्ट बनवाना हो तो अगले चार दिनों में अपॉइंटमेंट बुक कर लें. इसके कारण पुणे-मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस अवधि के दौरान लगभग 25 लाख अपॉइंटमेंट दर्ज किए गए. पुणे में जून के अंत तक अपॉइंटमेंट मिलने की प्रतीक्षा अवधि लगभग सवा महीने थी, जो अब सीधे दो महीने हो गई है. पिंपरी में तो 15 अक्टूबर के बाद की तारीखें उपलब्ध हैं. देश की आर्थिक प्रगति और लोगों की समृद्धि बढ़ने से पिछले दस वर्षों में पासपोर्ट की मांग बढ़ी है. विकसित देशों में शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय के नए अवसर खुले हैं. वेिशप्रसिद्ध पर्यटनस्थल भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. इसलिए हर वर्ष नए पासपोर्ट तथा नवीनीकरण के आवेदन बढ़ रहे हैं. बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी पासपोर्ट बनवाने वालों का प्रतिशत बढ़ा है. लोग मुख्यतः गर्मी की छुट्टियां , दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों से पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं. इसलिए इन अवधियों में अपॉइंटमेंट की मांग और प्रतीक्षा अवधि बढ़ जाती है. 
 
पासपोर्ट अपॉइंटमेंट की उपलब्ध तारीखें
केंद्र उपलब्ध          तारीख
पुणे पासपोर्ट सेवा केंद्र    23 सितंबर
पुणे पासपोर्ट सेवा केंद्र तत्काल    30 जुलाई
पिंपरी-चिंचवड़ पीओपीएसके    15 अक्टूबर
बारामती पीओपीएसके    17 अगस्त
सोलापुर पासपोर्ट सेवा केंद्र    1 सितंबर
शिरूर पीओपीएसके    20 अगस्त
सातारा पीओपीएसके     31 अगस्त
कोल्हापुर पीओपीएसके    28 अगस्त
 
पासपोर्ट की नई दरें
आवेदन का प्रकार - पुस्तिका के पृष्ठ नियमित शुल्क तत्काल शुल्क
1. वयस्क 36 पृष्ठ 2,500 5,000
2. वयस्क 60 पृष्ठ 3,500 6,000
3. बच्चे18 वर्ष से कम 36 पृष्ठ 1,750 4,250
4. खोया/क्षतिग्रस्त पासपोर्ट 36 पृष्ठ 5,000 7,500