जम्मू में तीर्थयात्रियाें से भरी बस घर पर जा गिरी

कई लाेग घायल, 39 अमरनाथ यात्री बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

    29-Jul-2026
Total Views |
 
Jammu And Kashmir
 
जम्मू, 28 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में तेज रफ्तार बस के सड़क से फिसल जाने के कारण अमरनाथ यात्रा के कम से कम 39 तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए व कई लाेग घायल हाे गए. यह जानकारी अधिकारियाें मंगलवार काे दी. हरिगानवान में एक माेड़ पर चालक के नियंत्रण खाे देने के बाद बस एक घर पर जा गिरी. घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया, लेकिन इससे बस सिंध नदी में गिरने से बच गई.
 
अधिकारियाें ने बताया कि दुर्घटना के समय घर में काेई माैजूद नहीं था. उन्हाेंने बताया कि अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने के बाद लाैट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हाे गए.
 
स्थानीय लाेगाें और सुरक्षाकर्मियाें ने उन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल में पहुंचाया.उपराज्यपाल मनाेज सिन्हा ने घायलाें की हालत के बारे में जानकारी ली. मैंने गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियाें से बात की और मंगलवार सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथजी यात्रा के तीर्थयात्रियाें के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लाैट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हाे गए और वर्तमान में एसकेआईएमएस में उनका इलाज चल रहा है, सिन्हा ने अपने फेसबुक हैंडल पर पाेस्ट किया. उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने स्वास्थ्य अधिकारियाें काे निर्देश दिया है कि वे घायलाें काे सभी आवश्यक सहायता और सर्वाेत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करें.