रांका हॉस्पिटल का 25 वर्षों की सेवा का उत्सव
3 से 7 अगस्त तक विशेष ऑर्थोपेडिक केयर कैंप का आयोजन
29-Jul-2026
Total Views |
पुणे 28 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) 25 वर्षों से मरीजों की सेवा में समर्पित रांका हॉस्पिटल ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से 3 से 7 अगस्त के बीच विशेष ऑर्थोपेडिक केयर कैंप का आयोजन किया है. इस विशेष पहल के अंतर्गत घुटनों के दर्द, कमर दर्द, गठिया, खेल के दौरान होने वाली चोटें, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द तथा जोड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. ऑर्थोपेडिक केयर कैंप में डॉ. रमेश रांका (मुख्य ऑर्थो पेडिक सर्जन) और डॉ. विनायक गरजे (ऑर्थोपेडिक सर्जन) मरीजों की जांच करेंगे तथा उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे. इस अवसर पर डॉ. रमेश रांका ने कहा, पिछले 25 वर्षों से रांका हॉस्पिटल गुणवत्तापूर्ण, नैतिक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. समाज ने हम पर जो वेिशास जताया है, उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस विशेष ऑर्थोपेडिक केयर कैंप का आयोजन किया गया है. अधिक से अधिक नागरिकों को विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सेवाएं सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. यह विशेष ऑर्थोपेडिक केयर कैंप 3 से 7 अगस्त 2026 के दौरान रांका हॉस्पिटल, मुकुंद नगर, पुणे में आयोजित किया जाएगा.
विशेष सुविधाएं...
विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक परामर्श फिजियोथेरेपी मूल्यांकन एवं पुनर्वास प्रमाणित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा व्यायाम संबंधी मार्गदर्शन सभी जांचों पर 50% की छूट सभी दवाओं पर 10% की छूट