बंगलुरु, 28 जुलाई (आ.प्र.)
बंगलुरु शहर के 2026 के चातुर्मास प्रवेश के अपने उद्बोधन में गुरुदेव डॉ. समकित मुनिजी म.सा. ने आगामी 2027 के चातुर्मास को आकुर्डी- निगडी-प्राधिकरण श्री संघ को प्रदान करने की घोषणा बेंगलुरु के चातुर्मास प्रवेश पर की. डॉ. समकित मुनिजी म.सा., भवांत मुनिजी म.सा., जयवंत मुनिजी आदि ठाणा 3 के चरणों में गत 5 वर्षों से श्री संघ अपनी विनती कर रहा था. आज श्री संघ के वेिशस्त मंडल एवं सदस्य गणों तथा हजारों भाविकों की उपस्थिती में यह घोषणा की गई है. श्री संघ के पूर्वाध्यक्ष सुभाष ललवानी ने अपने मनोगत मेें गुरुचरणों में श्री संघ के अध्यक्ष विजय गांधी, पूर्वाध्यक्ष जवाहर मुथा, संतोष कर्नावट, उपाध्यक्ष शारदा चोरडिया, महामंत्री पूनमजी कर्नावट, कोषाध्यक्ष नेनसुख मांडोत एवं वेिशस्त मंडल और सदस्यों के समक्ष रखी. गुरुदेव ने आकुर्डी- निगडी प्राधिकरण श्री संघ के लिए ‘हर्ष हर्ष’ के जयघोष में घोषित किया.