औषधि निरीक्षक भर्ती परीक्षा काे लेकर विवाद

पेपर लीक के आराेपाें काे चझडउ ने किया खारिज; अफवाह फैलाने वालाें पर कार्रवाई की चेतावनी

    29-Jul-2026
Total Views |
 
MPSC
 
 
पुणे, 28 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) महाराष्ट्र लाेकसेवा आयाेग (चझडउ) द्वारा आयाेजित औषधि निरीक्षक (ग्रुप ‘बी’) भर्ती परीक्षा काे लेकर साेशल मीडिया पर पेपर लीक और अनियमितताओं के आराेप सामने आने के बाद अभ्यर्थियाें में असमंजस की स्थिति बन गई है. हालांकि, आयाेग ने इन सभी आराेपाें काे पूरी तरह निराधार बताते हुए परीक्षा प्रक्रिया काे पारदर्शी बताया है तथा झूठी अफवाह फैलाने वालाें के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की घाेषणा की है.
 
साेशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियाे में दावा किया गया है कि परीक्षा से दाे दिन पहले, अर्थात 20 मार्च काे ही प्रश्नपत्र वाट्सएप पर उपलब्ध हाे गया था. इसके अलावा, अंतिम मेरिट सूची में शामिल कुछ अभ्यर्थियाें के अंक संदिग्ध हाेने तथा कटऑफ से कम अंक प्राप्त करने वाले कुछ अभ्यर्थियाें काे भी साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का आराेप लगाया गया है. इस संबंध में एमपीएससी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई है.
 
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सूत्राें ने शिकायत प्राप्त हाेने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पूरी जानकारी महाराष्ट्र लाेकसेवा आयाेग काे भेजी जाएगी. यदि शिकायत में तथ्य पाए गए ताे आगे की कार्रवाई के लिए आयाेग काे आवश्यक अनुशंसा की जाएगी.
 
इस बीच, एमपीएससी के सचिव महेंद्र हरपालकर ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक संबंधी शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता गाैरव पाटिल ने स्वयं ई-मेल के माध्यम से यह स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था और यह केवल मजाक था.
 
आयाेग के अनुसार, अभ्यर्थी ऋषिकेश गांगर्डे ने परीक्षा रद्द कर दाेबारा आयाेजित कराने के उद्देश्य से जान-बूझकर इस प्रकार की अफवाह फैलाई. कुछ अन्य अभ्यर्थियाें ने भी उनके नाम का दुरुपयाेग किए जाने की शिकायत आयाेग से की है. आयाेग ने इस पूरे मामले से संबंधित ई-मेल, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य पुलिस काे साैंपने का निर्णय लिया है.
 
वहीं, शिकायतकर्ता विद्यार्थियाें ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए संबंधित संदिग्ध व्यक्तियाें के माेबाइल फाेन की फाेरेंसिक जांच कराने की मांग की है.
 
उल्लेखनीय है कि औषधि निरीक्षक (ग्रुप ‘बी’) के 154 पदाें के लिए 22 मार्च 2026 काे प्रारंभिक परीक्षा आयाेजित की गई थी. 12 जून काे परीक्षा परिणाम घाेषित किया गया. इसके बाद 1 से 22 जुलाई के बीच 488 पात्र अभ्यर्थियाें के साक्षात्कार लिए गए तथा 22 जुलाई काे अस्थायी मेरिट सूची प्रकाशित की गई.