सुबह जल्दी उठ नहीं पाते ताे ये तरीके आजमाएं

    29-Jul-2026
Total Views |
 
NailHealth
 
सुबह जल्दी उठने के फायदे हर कोई जानता है, पर जल्दी उठना हर किसी के बस की बात नहीं है. इस कारण आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं मिल पाता. आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो ये तरीके अपनाएं.
 
सुबह की गई एक्सरसाइज फिजिकल और मेंटल सेहत आपके लिए बहुत जरूरी है. अपनी दिनचर्या में लाएं कुछ बदलाव. सोते समय घड़ी में अलार्म सेट करें और रोजाना फिक्स टाइम पर उठें. एक-दो दिन दिक्कत होगी, रूटीन बन जाएगा. नींद खुलते ही गहरी अंगड़ाइयां लें. हाथों और पैरों को तानकर गहरी सांस लें. इस तरह ताजगी और स्फूर्ति से भरपूर दिन की शुरुआत होगी.

सुबह उठते ही 2-3 गिलास सादा पानी या गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीएं. इसके बाद घूमने जाएं, चाहें तो छत पर पद्रह मिनट ही टहल ले.फर्श पर बैठने की आदत डालें. खाएं, नहाएं या पढ़ें, बार-बार नीचे उठे-बैठें. लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों से उतरने-चढ़ने की आदत डाल. इसस आप एक्टिव रहेंगे व मोटापा नहीं बढ़ेगा.ब्रेकफास्ट में ताजे फल और अंकुरित अनाज को प्राथमिकता दें.
म्यूजिक का शौक है तो थिरकें, मन खुश रहेगा और सेहत भी.वर्कआउट करने का समय न मिलता हो तो घरेलू काम करें, जैसे पलंग की चादर ठीक करना, घर को व्यवस्थित करना, अलमारियां जमाना, पोंछा लगाना, कपड़े सूखने डालना. ये काम भी शरीर को फ्लैक्सीबल बनाने में मददगार हैं.

वीकएंड पर अपने बच्चों या दोस्तों के साथ बैडमिंटन, क्रिकेट, टैनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, लुकाछिपी इत्यादि खेलें. इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और बच्चों का मन भी बहल जाएगा.