परमयोगा की ‌‘आसन में एनाटॉमी‌’ कार्यशाला को भारी रिस्पांस

योगाचार्य अतुल कुमार वर्मा ने सही अलाइनमेंट और सुरक्षित योगाभ्यास के वैज्ञानिक पहलुओं पर दिया मार्गदर्शन

    29-Jul-2026
Total Views |

 bfb
औंध, 28 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )

परमयोगा द्वारा आयोजित ‌‘आसन में एनाटॉमी‌’ विषयक विशेष कार्यशाला को योग शिक्षकों और साधकों का उत्साहपूर्ण रिस्पांस मिला. कार्यशाला का मार्गदर्शन दिल्ली के प्रख्यात योगाचार्य अतुल कुमार वर्मा ने किया. उन्होंने योगाभ्यास में शरीर की संरचना, सही अलाइनमेंट और सुरक्षित अभ्यास के महत्व को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया. कार्यशाला के दौरान योगाचार्य वर्मा ने जटिल एनाटॉमी को सहज भाषा, रोचक उदाहरणों, व्यावहारिक प्रदर्शन तथा प्रभावी ट्रिक्स और क्यूज के माध्यम से प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि सही तकनीक और अलाइनमेंट के साथ किए गए योगासन न केवल अधिक प्रभावी होते हैं, बल्कि चोट लगने की संभावना भी काफी कम हो जाती है. उन्होंने योग शिक्षकों को विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता के अनुरूप अभ्यास कराने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए्‌‍. इस कार्यशाला में पुणे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में योग शिक्षक, प्रशिक्षक और गंभीर योग साधकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और अपने शिक्षण व व्यक्तिगत अभ्यास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. परमयोगा की निदेशक श्रीमती रश्मि घाटगे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य योग को वैज्ञानिक और प्रामाणिक स्वरूप में समाज तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा, एक शिक्षक सबसे पहले एक विद्यार्थी होता है. सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती. जो शिक्षक स्वयं निरंतर सीखता है, वही अपने विद्यार्थियों को सही और सुरक्षित योग शिक्षा दे सकता है. उन्होंने बताया कि परमयोगा समय-समय पर देश के अनुभवी योगाचार्यों और विशेषज्ञों को आमंत्रित कर ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे पारंपरिक योग ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावी समन्वय स्थापित हो सके. कार्यक्रम के अंत में योगाचार्य अतुल कुमार वर्मा तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया. आयोजकों ने इसे गुणवत्तापूर्ण योग शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.