एचसीएमटीआर और ई-आरटीएस प्राेजे्नट से यातायात काे मिलेगी गति

माेशी से वाकड़ का मार्ग विकसित करने सहित अन्य प्राेजे्नट्स काे पूरा करने सीएम फडणवीस ने दिए आदेश

    29-Jul-2026
Total Views |
 
Pimpri Chinchwad
पिंपरी/मुंबई, 28 जुलाई (आ.प्र.) पिंपरी-चिंचवड़ शहराें में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं काे ध्यान में रखते हुए हाई कैपेसिटी मास ट्रांजिट रूट और इलेक्ट्रिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसी महत्वाकांक्षी सार्वजनिक परिवहन परियाेजनाओं के कार्यान्वयन काे गति दी जानी चाहिए. साथ ही पिंपरी-चिंचवड़ मनपा काे इस परियाेजना के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक, तकनीकी और नियाेजन संबंधी कार्यवाही तुरंत शुरू करनी चाहिए तथा प्रायाेगिक परियाेजना काे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना चाहिए.
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिए कि नागरिकाें काे आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और कुशल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए परियाेजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए.पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहराें में बढ़ती जनसंख्या, तेजी से हाेते शहरीकरण और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर बढ़ते दबाव काे ध्यान में रखते हुए भविष्य की परिवहन व्यवस्था काे अधिक सक्षम, तेज और यात्रियाें के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से एचसीएमटीआर और सर्कुलर मार्ग विकास परियाेजना काे लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई काे मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई. सिस्टम के एक वाहन में 240 से अधिक यात्री सफर करेंगेबैठक के दाैरान आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने एक कंप्यूटर प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-आरटीएस (इलेक्ट्रिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की अवधारणा के बारे में जानकारी दी. उन्हाेंने बताया कि यह प्रणाली मेट्राे की तरह ही तेज, सुरक्षित और आरामदायक है और पूरी तरह से रबर टायर पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनाें पर आधारित हाेगी. इस प्रणाली में एक वाहन में 240 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे.
 
इस परियाेजना के पहले चरण के रूप में लगभग 17 किलाेमीटर लंबा प्रायाेगिक मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया.
इस मार्ग में गाेडाउन चाैक, कुदलवाड़ी चाैक, ऑटाे क्लस्टर, कालेवाड़ी फाटा जगताप डेयरी चाैक और वाकड़ जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. बैठक में महामेट्राे के सहयाेग से इस परियाेजना काे लगभग एक से डेढ़ साल की अवधि में प्रायाेगिक ताैर पर शुरू करने की याेजना पेश की गई.
 
प्रायाेगिक परियाेजना के सफल हाेने के बाद, एचसीएमटीआर और शहर के सभी बीआरटी मार्गाें पर ई-आरटीएस प्रणाली का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा. प्रेजेंटेशन में स्पष्ट किया गया कि इस परियाेजना का उद्देश्य शहर के सभी मेट्राे स्टेशनाें, रेलवे स्टेशनाें और अन्य सार्वजनिक परिवहन प्रणालियाें के साथ एक प्रभावी और आसान कनेक्टिविटी बनाना है, सीएम फडणवीस द्वारा तेजी लाने का निर्देश बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि इस परियाेजना से शहर में ट्रैफिक जाम काे कम करने, प्रदूषण घटाने, सार्वजनिक परिवहन के उपयाेग काे बढ़ाने और नागरिकाें काे अधिक सुरक्षित, तेज और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा सुविधाएं प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी. सीएम फडणवीस ने संबंधित अधिकारियाें काे ई-आरटीएस प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी कार्रवाई तुरंत शुरू करने और प्रायाेगिक परियाेजना काे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए.
 
इंटीग्रेटेड शहर परिवहन प्रणाली की दिशा में ‘मिल का पत्थर’ बैठक में हुई चर्चा के अनुसार यह विश्वास जताया गया कि एचसीएमटीआर और ई-आरटीएस परियाेजना पिंपरी-चिंचवड़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने में मदद करेगी और भविष्य की टिकाऊ, आधुनिक और एकीकृत शहरी परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ साबित हाेगी. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव के.
 
एच. गाेविंदराज, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ओ. पी. गुप्ता, पर्यावरण विभाग की सचिव जयश्री भाेज, पुणे के कले्नटर जीतेंद्र डूडी, पुणे मनपा आयुक्त नवलकिशाेर राम, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त डाॅ.विजय सूर्यवंशी, पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के महानगर आयुक्त अभिजित चाैधरी, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनाेज पाटिल आदि उपस्थित थे.