पूना काॅलेज के विद्यार्थियाें ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

एनसीसी, एनएसएस, विद्यार्थी विकास मंडल और आईक्यूएसी का संयु्नत आयाेजन

    29-Jul-2026
Total Views |
 
Kargil Vijay Diwas
 
पुणे, 28 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पूना काॅलेज में एनसीसी, एनएसएस, विद्यार्थी विकास मंडल तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहाैल में मनाया गया. प्राचार्य डाॅ. इकबाल एन. शेख की अध्यक्षता में आयाेजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकाें ने कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायी चलचित्र प्रस्तुत किए्.
 
कार्यक्रम के दाैरान कारगिल के वीर जवानाें के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वाे च्च बलिदान काे याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.उपप्राचार्य डाॅ. गुलाब पठान तथा आईक्यूएसी समन्वयक डाॅ. शिरीन शेख ने विद्यार्थियाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा प्रत्येक नागरिक का सर्वाेच्च कर्तव्य है.
 
उन्हाेंने युवाओं से देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना काे जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.कार्यक्रम का संचालन सब लेफ्टिनेंट डाॅ. माेहम्मद शाकिर शेख एवं विद्यार्थी विकास अधिकारी डाॅ. बाबा शेख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. इरम खान ने किया.
 
कार्यक्रम की सफलता में प्रा. साजिद, कैडेट कैप्टन रिया सिंह, यूनिट लीडर सूफियान सुंडके, पीओ कैडेट अरमान शेख, कैडेट अब्दुल्ला अंसारी, कैडेट ऐमान रंगरेज, अलीजा मुल्ला, संताेष खंडागले, आवेज शेख, बीनश मरयम, सीतांजली पाल, साेलेहा रंगरेज, लकी सिंह और कैडेट चरिता मेडीबाेइना सहित अनेक विद्यार्थियाें ने महत्वपूर्ण याेगदान दिया.