वाकड़, 28 जुलाई (आ.प्र.) ताथवड़े क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका काे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार याैन उत्पीड़न (दुष्कर्म) करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाकड़ पुलिस ने 65 वर्षीय आराेपी के खिलाफ पाॅक्साे, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम (एट्राेसिटी) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
आराेपी काे 7 दिन की पुलिस कस्टड़ी में भेजा. वाकड़ पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए आराेपी का नाम रमजान बन्नूसाब बागवान (उम्र-65 वर्ष, निवासीताथवड़े) है. इस पूरी वारदात के संदर्भ में पीड़ित बालिका की 30 वर्षीय मां ने साेमवार काे वाकड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आराेपी ने शिकायतकर्ता की 10 वर्षीय बेटी काे चाकू से पेट चीर देने की ऐसी जानलेवा धमकी दी. जब घर में काेई नहीं था, तब आराेपी बच्ची का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने घर ले गया. शिकायत में आराेप लगाया गया है कि मई 2026 से 27 जून 2026 की समयावधि के दाैरान आराेपी ने बच्ची के साथ बार-बार याैन शाेषण किया.
इतना ही नहीं, आराेपी ने इसी अवधि के दाैरान एक अवसर पर पीड़िता की 4 वर्षीय छाेटी बेटी का भी मुंह दबाकर उसे अपने घर ले जाने का प्रयास किया.जब आराेपी बच्ची काे जबरन अपने साथ ले जा रहा था, तब पड़ाेस में रहने वाली एक महिला की नजर उस पर पड़ गई. संबंधित महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी बच्ची की मां काे दी. इसके बाद पूछताछ करने पर मासूम के साथ हुई इस वारदात का खुलासा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने तुरंत वाकड़ पुलिस स्टेशन से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया. वाकड़ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल सालुंखे ने बताया कि, आराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.