राष्ट्रवादी कांग्रेस के दाेनाें गुट साथ नहीं आएंगे : शरद पवार

    29-Jul-2026
Total Views |
 
Sharad Pawar
 
मुंबई, 28 जुलाई (वि.प्र.) मंगलवार काे शरद पवार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दाेनाें गुटाें के फिर से एक हाेने की संभावना के बारे में पूछा गया. इस पर उन्हाेंने कहा कि दाेनाें गुटाें के एक हाेने का काेई सवाल ही नहीं उठता.
 
एक दिन पहले, साेमवार काे एनसीपी (शरद चंद्र पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग साेनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
 
यह मुलाकात सुप्रिया सुले काे उनकी बेटी के स्वागत समाराेह में आमंत्रित करने के लिए थी. इसके बाद, शरद पवार गुट के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हाेने की चर्चा तेज हाे गई्. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के प्रमुख शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के बीच हुई बैठक पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार और प्रधानमंत्री माेदी के बीच हुई बैठक में क्या चर्चा हुई, यह किसी काे नहीं पता.
 
फिलहाल सिर्फ अफवाहें और अटकलें ही चल रही हैं. इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.
 
प्रधानमंत्री माेदी से छात्र आंदाेलन पर चर्चा की थी पिछले पांच दिनाें में सुप्रिया सुले की भाजपा नेताओं के साथ यह दूसरी महत्वपूर्ण मुलाकात थी. इससे पहले, 22 जुलाई काे उन्हाेंने शरद पवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से मुलाकात की थी. शरद पवार ने माेदी काे एक पत्र भी साैंपा था. यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली थी. इस बैठक के संबंध में शरद पवार ने साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट में कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के साथ कृषि क्षेत्र से संबंधित कई मुद्दाें पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें नीट परीक्षा में पेपर लीक, इसके खिलाफ छात्राें का विराेध प्रदर्शन, विराेध प्रदर्शन के दाैरान पुलिस का दुर्व्यवहार और छात्राें के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले शामिल हैं.