पुणे, 28 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पूना कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस, विद्यार्थी विकास मंडल तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरणादायी चलचित्र प्रस्तुत किए्. कार्यक्रम के दौरान कारगिल के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वो च्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.उपप्राचार्य डॉ. गुलाब पठान तथा आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिरीन शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है. उन्होंने युवाओं से देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.कार्यक्रम का संचालन सब लेफ्टिनेंट डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख एवं विद्यार्थी विकास अधिकारी डॉ. बाबा शेख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इरम खान ने किया. कार्यक्रम की सफलता में प्रा. साजिद, कैडेट कैप्टन रिया सिंह, यूनिट लीडर सूफियान सुंडके, पीओ कैडेट अरमान शेख, कैडेट अब्दुल्ला अंसारी, कैडेट ऐमान रंगरेज, अलीजा मुल्ला, संतोष खंडागले, आवेज शेख, बीनश मरयम, सीतांजली पाल, सोलेहा रंगरेज, लकी सिंह और कैडेट चरिता मेडीबोइना सहित अनेक विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.