आज जयपुर फुट महाशिविर में पंजीकरण का अंतिम दिन

30 जुलाई को कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा

    29-Jul-2026
Total Views |

 gvbfswb
कैम्प, 28 जुलाई (आ.प्र.)

दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 67वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में पुणे कैंप स्थित गुरूव्दारा गुरुनानक दरबार में आयोजित निःशुल्क जयपुर फुट महाशिविर में आज (29 जुलाई) कृत्रिम हाथ एवं पैर के माप एवं पंजीकरण का अंतिम दिन है, जबकि कल (30 जुलाई) कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा. इसलिए जिन दिव्यांग भाई-बहनों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे इस अंतिम अवसर का लाभ अवश्य उठाएं,यह अपील आयोजकों ने की है. लायन्स क्लब ऑफ पुणे सुप्रीम, रामेेशर मणियार आर्किटेक्ट्स, द अंबादास खोबरागड़े आर्ट फाउंडेशन, गुरुनानक मेडिकल फाउंडेशन तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (अकोला) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाशिविर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं. वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता सुराणा के मार्गदर्शन में अनुभवी डॉक्टरों, तकनीशियनों और स्वयंसेवकों की टीम लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कर रही है. महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग आयुक्तालय के महासंचालक सत्यजीत बडे ने महाशिविर का दौरा कर इस जनहितकारी पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजन इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं. महाशिविर के अभियान अध्यक्ष आर्किटेक्ट रामेेशर मणियार, दिलीप सिंह गोसाल तथा रजनी अंबादे ने भी महाराष्ट्र के सभी पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे आज ही अपना माप एवं पंजीकरण कराकर कल (30 जुलाई) होने वाले कृत्रिम अंग वितरण का लाभ प्राप्त करें. यह जानकारी गुरुद्वारा गुरूनानक दरबार के अध्यक्ष चरणजितसिंग साहनी ने दी.  
 
संपर्क :
डॉ.अस्मिता सुराणा-9822037205
रजनी अंबादे - 8766475597
आकाश अंबादे - 9049007136
प्रकाश गवली - 9881743407
सुशील मुंदडा - 8689820444
रामेश्वर मणियार - 8698951888