मुंबई, 28 जुलाई (वि.प्र.) पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयाेजित समाराेह में मई एवं जून 2026 के लिए नाै रेलकर्मियाें काे महाप्रबंधक के मैन ऑफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. इन कर्मचारियाें काे उनकी असाधारण सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिनके कारण संभावित अप्रिय घटनाओं काे टाला जा सका तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ्.
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियाें में मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद एवं भावनगर मंडलाें के दाे-दाे तथा वडाेदरा, राजकाेट एवं रतलाम मंडलाें के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं.पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल के पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियाें में से एक ट्रेन मैनेजर सुजीत कुमार काे उनकी असाधारण सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया.
ड्यूटी के दाैरान उन्हाेंने एक एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित काेच से धुआं निकलते हुए देखा, जिस पर उन्हाेंने तत्काल ट्रेन रुकवाई तथा मैकेनिक की सहायता से दाेषपूर्ण अल्टरनेटर वी-बेल्ट काे हटवाने के बाद ही ट्रेन काे आगे रवाना किया.
कुछ ही देर बाद उन्हाेंने पुनः उसी काेच से धुआं निकलते हुए देखा, जिस पर ट्रेन काे एक बार फिर राेका गया तथा शेष दाेषपूर्ण वी-बेल्ट काे हटाने के बाद ही ट्रेन काे सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाया गया. मुंबई सेंट्रल मंडल के ही एक अन्य कर्मचारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगेश एम. के. ने चर्चगेट स्टेशन पर तकनीकी खराबी की घटना के दाैरान असाधारण सतर्कता का परिचय दिया.
उन्हाेंने तत्काल कंट्राेल टाॅवर काे निर्देश देकर उस अगले सिग्नल काे, जाे दूसरी ट्रेन के लिए सेट हाे गया था, पुनः सामान्य कराया, जिससे ट्रेन काे परस्पर विराेधी मार्ग पर प्रवेश करने से पहले ही राेक लिया गया.