रिटेल ग्राहकों हेतु ‌‘पार्सल पिक-अप सेवा आपके द्वार‌’शुरू

    03-Jul-2026
Total Views |

sdbfs 
पुणे, 2 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )

ग्राहकों को अधिक सरल, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुणे डाक क्षेत्र द्वारा ‌‘रिटेल पार्सल पिक-अप सेवा आपके द्वार‌’ का शुभारंभ किया गया है. इस सेवा का उद्घाटन पुणे डाक क्षेत्र की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा 1 जुलाई को हुआ. डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज अभिजीत बनसोडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया. इस नई सुविधा के माध्यम से अब खुदरा ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी. ग्राहक के अनुरोध पर डाक विभाग के कर्मचारी उनके घर, कार्यालय अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान से पार्सल प्राप्त करेंगे, उसका बुकिंग कार्य पूर्ण करेंगे तथा उसे देश के किसी भी स्थान पर सुरक्षित एवं वेिशसनीय तरीके से प्रेषित करेंगे. इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा, भारतीय डाक विभाग सदैव ग्राहक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. रिटेल पार्सल पिक-अप सेवा ग्राहकों के द्वार तक डाक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस सुविधा से ग्राहकों का समय एवं आवागमन पर होने वाला व्यय बचेगा तथा पार्सल भेजने की प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक बनेगी. बदलते समय में ग्राहकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग निरंतर आधुनिक एवं नवोन्मेषी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. पार्सल पिक-अप सेवा आपके द्वार का अधिक से अधिक ग्राहक लाभ उठाएं इस अवसर पर डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज अभिजीत बनसोडे ने कहा, रिटेल पार्सल पिक-अप सेवा विशेष रूप से खुदरा व्यापारियों, लघु उद्यमियों, ऑनलाइन विक्रेताओं, महिला उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों तथा नियमित रूप से पार्सल भेजने वाले ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी. अब ग्राहकों को डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके द्वार से ही पार्सल स्वीकार कर देशभर में निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. यह सेवा ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली का एक और प्रभावशाली उदाहरण है. यह सेवा विशेष रूप से खुदरा व्यापारी एवं व्यवसायी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, ऑनलाइन विक्रेता एवं ई-कॉमर्स उद्यमी, गृह उद्योग एवं महिला उद्यमी, स्वरोजगार से जुड़े नागरिक तथा नियमित रूप से पार्सल भेजने वाले सामान्य ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी. ग्राहकों के द्वार से पार्सल स्वीकार कर उसकी सुरक्षित बुकिंग एवं देशभर में वेिशसनीय वितरण की सुविधा उपलब्ध कराते हुए डाक विभाग ने ग्राहक सेवा को अधिक गतिशील, सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका, पुणे महानगरपालिका क्षेत्र (पुणे कैन्टोंमेंट, खड़की कैन्टोंमेंट, येरवडा, हिंजवडी आईटी पार्क, हडपसर, एनआईबीएम, कोंढवा, भोसरी, मार्केटयार्ड आदि) के नागरिक 8421372317 पर फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसी प्रकार मनपा क्षेत्र (लक्ष्मी रोड, तिलक रोड, डेक्कन, औंध, धनकवडी, नांदेड सिटी, कोथरूड आदि) के नागरिक 7028007223 पर फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. पुणे डाक क्षेत्र द्वारा प्रारंभ की गई यह नई ग्राहक-केंद्रित सेवा पुणे शहर के सभी संबंधित डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध है. नागरिकों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया है.